Jamshedpur s 25th Kirtan Samagam to Promote Cultural Values Among Youth साकची गुरुद्वारा मैदान में कीर्तन दरबार 30 से, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur s 25th Kirtan Samagam to Promote Cultural Values Among Youth

साकची गुरुद्वारा मैदान में कीर्तन दरबार 30 से

जमशेदपुर में 30 और 31 दिसंबर को गुरु नानक सेवा दल द्वारा 25वां कीर्तन समागम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पश्चिमी सभ्यता से दूर रखना है। अमृतसर के ज्ञानी मान सिंह और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 29 Dec 2024 07:16 PM
share Share
Follow Us on
साकची गुरुद्वारा मैदान में कीर्तन दरबार 30 से

जमशेदपुर की संगत खासकर युवा पीढ़ी को पश्चिमी सभ्यता से दूर रखने के उद्देश्य से साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल की ओर से 30 व 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले महान कीर्तन समागम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल समागम का 25वां साल होगा। संगत को निहाल करने के लिए दरबार साहिब अमृतसर के कथावाचक ज्ञानी मान सिंह दूसरी बार आ रहे हैं। उनके अलावा भाई गुरकिरत सिंह जी हजूरी कीर्तनी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर और भाई कमलजीत सिंह हजूरी कीर्तनी जत्था भी समागम में चार चांद लगाएंगे। साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ कीर्तन दरबार का आगाज होगा। दोनों दिन दोपहर में गुरु का अटूट लंगर लगेगा। 31 दिसंबर की रात का समागम हर साल की तरह खास होगा। इस दौरान नए साल में वाहेगुरु का सिमरन करते हुए संगत नए साल में प्रवेश करेगी। वहीं, श्री गुरुग्रंथ साहिब पर पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र होगी। मंटू ने आने वाली संगत खासकर युवाओं से यह अपील की है कि वे आतिशबाजी से परहेज करें। मौके पर हरदयाल सिंह, महासचिव श्याम सिंह भाटिया, सतबीर सिंह गोलडू, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह गंभीर, महेंद्र सिंह पहलवान, नरेन्द्र सिंह निंदी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।