झारखंड वासी एकता मंच ने टुसू मेला में आने वाली टुसू प्रतिमा व चौड़ल की पुरस्कार राशि बढ़ाई
झारखंड वासी एकता मंच ने 21वें विशाल टुसू मेले के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। टुसू प्रतिमा का प्रथम पुरस्कार 31,000 से बढ़ाकर 41,000 कर दिया गया है। यह मेला मकर संक्रांति पर झारखंडी संस्कृति के संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। सांसद विद्युत वरण महतो ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
जमशेदपुर। झारखंड वासी एकता मंच में गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले 21वें विशाल टुसू मेला को लेकर आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उसने बताया कि अब टुसू प्रतिमा के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में दी जा रही 31,000 की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 41000 कर दी है। इसी प्रकार चौड़ल की पुरस्कार राशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। यह घोषणा मंच के संरक्षक स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को सोनारी स्थित विकास भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने बताया कि झारखंडी संस्कृति के संरक्षण के लिए यह मेला मकर संक्रांति के दौरान हर साल आयोजित किया जाता है।
इसमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं आम लोग शामिल होने आते हैं। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंच के मुख्य संरक्षक संयोजक आस्तिक महतो ने कहा कि यह मेल झारखंडी संस्कृति का प्रतीक है। इस मौके पर बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




