कदमा में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

Mar 11, 2026 11:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मो. शमीम घायल हो गए। 8 मार्च को गोराई अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कदमा थाना में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कदमा में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस दुर्घटना में मो. शमीम घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार 8 मार्च को गोराई अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने मो. शमीम को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर कदमा थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।