Jamshedpur News: 5 दिन बाद भी स्वर्ण रेखा में बहे दो युवकों का पता नहीं ,बस्ती वासियों ने डीसी से की खोजने में लापरवाही की शिकायत
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में 5 दिन पहले स्वर्णरेखा नदी में लापता अमित कुमार उर्फ गजनी और अमित कुमार उर्फ बिट्टू की खोज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। बस्तीवासियों ने डीसी राजीव रंजन से शिकायत की और स्थानीय थाना प्रभारी पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। उपायुक्त ने मामले में एनडीआरएफ को शामिल करने का आश्वासन दिया।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। 5 दिन पूर्व मछली पकड़ने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में लापता बारीडीह बस्ती के मीरा पथ नागाडूंगरी निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और अमित कुमार उर्फ बिट्टू को खोजने में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। बस्ती वासियों ने बड़ी संख्या में डीसी ऑफिस पहुंचकर डीसी राजीव रंजन से मुलाकात कर इस आशय का आरोप लगाया। मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर उनसे शिकायत करने वालों ने कहा कि स्थानीय थाना प्रभारी दोनों लापता युवकों को खोजने में रुचि नहीं दिख रहे। इसलिए उपयुक्त इस मामले में गंभीरता से पहल करें ताकि वह जिस हालत में भी है उसे बरामद किया जा सके।
उपायुक्त ने इस मामले में तत्काल उच्च अधिकारियों से बात की और एनडीआरएफ को इस अभियान में लगाने का अनुरोध किया। बस्ती वीडियो में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी


