Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Railway Zone Hosts Key Meeting for MPs and Officials on January 22

रांची में 22 को होगी रेलवे जोन की मंडल स्तरीय बैठक
संक्षेप:
जमशेदपुर रेलवे जोन की मंडल स्तरीय बैठक 22 जनवरी को रांची में होगी। इसमें चक्रधरपुर, रांची, खड़गपुर और आद्रा मंडल के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे। बैठक में जनप्रतिनिधि अपनी समस्याएं उठाकर समाधान की मांग करेंगे। पिछले वर्ष जनवरी में जमशेदपुर के हाईवे पर भी इसी तरह की बैठक हुई थी।
Jan 19, 2026 02:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। जमशेदपुर रेलवे जोन की मंडल स्तरीय बैठक 22 जनवरी को रांची में होगी। रेलवे के मंडल स्तरीय बैठक में चक्रधरपुर, रांची, खड़गपुर और आद्रा मंडल क्षेत्र स्थित झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्य को शामिल होना है। बताया जाता है कि, रांची के मंडल स्तरीय बैठक में रेल जीएम समेत सभी मंडल और जोन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखकर समाधान की मांग करेंगे। 2025 के जनवरी को जमशेदपुर के हाईवे में रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




