जमशेदपुर में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का तीसरा और अंतिम चरण कल से

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए अंतिम चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। जिला परिषद सभागार में 12 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण होगा, जो मानगो नगर निगम क्षेत्र में काम करेंगे। इस प्रशिक्षण का दूसरा चरण हाल ही में संपन्न हुआ था, जिसमें 39 फील्ड ट्रेनर शामिल थे।

जमशेदपुर में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का तीसरा और अंतिम चरण कल से

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मकान सर्वे से पूर्व फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसके तहत बुधवार से जिला परिषद सभागार में अंतिम चरण का प्रशक्षण शुरू होगा। उसमें 12 फील्ड ट्रेनर शामिल होंगे। ये सभी मानगो नगर निगम क्षेत्र के लिए काम करेंगे। इससे पूर्व प्रशिक्षण का दो चरण संपन्न हो चुका है। दूसरा चरण सोमवार को संपन्न हुआ जिसमें 39 फील्ड ट्रेनर शामिल हुए। बीता प्रशिक्षण धालभूमगढ़, डुमरिया, बहरागोड़ा, घाटशिला, गुड़ाबांदा और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के लिए आयोजित किया गया था। ये फील्ड ट्रेनर सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।