Jamshedpur News: रात साढ़े दस बजे के बाद बंद कराई जा रहीं दुकानें

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने देर रात की अड्डेबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात 10.30 बजे के बाद बाजारों में खुली दुकानों को बंद कराया जा रहा है। पुलिस ने गश्त बढ़ाकर दुकानदारों से समय पर बंद करने की अपील की है और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है।

Jamshedpur News: रात साढ़े दस बजे के बाद बंद कराई जा रहीं दुकानें

Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। शहर में देर रात होने वाली अड्डेबाजी और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत रात 10.30 बजे के बाद बाजार और प्रमुख सड़कों पर खुली रहने वाली दुकानों को बंद कराया जा रहा है। पुलिस की टीम लगातार बाजार में गश्त कर दुकानदारों से समय पर प्रतिष्ठान बंद करने की अपील कर रही है। जरूरत पड़ने पर दुकानों को बंद भी कराया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में यह देखा गया कि कुछ इलाकों में दुकानें देर रात तक खुली रहने से वहां युवकों की भीड़ जुटने लगी थी।

कई स्थानों पर अड्डेबाजी, शराब सेवन, हुड़दंग और आपराधिक तत्वों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए साकची, बिष्टूपुर, मानगो, जुगसलाई, कदमा, सोनारी और अन्य प्रमुख बाजारों में रात के समय विशेष निगरानी शुरू की गई है। अभियान के दौरान थाना पुलिस, टाइगर मोबाइल और गश्ती दल संयुक्त रूप से बाजारों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े लोगों से पूछताछ भी कर रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। कई स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी साथ-साथ चलाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि अधिकांश सड़क छिनतई, मारपीट, नशाखोरी और अन्य वारदात देर रात अड्डेबाजी के दौरान या उसके बाद होती है। समय पर दुकानें बंद होने से भीड़ कम होगी और असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर भी रोक लगेगी। इसके साथ ही रात्रि गश्त को भी और प्रभावी बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।