Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Police Investigate Online Fraud Case Key Suspect Identified
मानगो ऑनलाइन ठगी मामला: पुलिस ने तेज की जांच, मुख्य आरोपी की भूमिका संदिग्ध

मानगो ऑनलाइन ठगी मामला: पुलिस ने तेज की जांच, मुख्य आरोपी की भूमिका संदिग्ध

संक्षेप: जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। मानगो में ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 02:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। मानगो के ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी आदित्य महतो की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी करन कुमार बास्के की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जबकि उसके एक सहयोगी की पहचान पुलिस जल्द करने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना 2 से 18 अक्तूबर 2024 के बीच की है। इस दौरान आरोपियों ने विभिन्न नंबरों व सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग कर पीड़ित को विश्वास में लिया और किस्त में रकम निकलवा ली। पुलिस ने कॉल डिटेल, लेनदेन के डिजिटल ट्रेल और व्हाट्सऐप चैट की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित से संपर्क किए गए कुछ मोबाइल नंबर झारखंड से बाहर के हैं, जिससे आशंका है कि ठगी का यह गिरोह किसी बाहरी राज्य से संचालित हो सकता है। फिलहाल मानगो थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से पैटर्न एनालिसिस कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी में शामिल रहे हैं या नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी करन बास्के के परिचित व संपर्कों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है। इधर, पुलिस ने आमलोगों को सतर्क करते हुए कहा कि अज्ञात लिंक, कॉल या किसी भी निवेश संबंधी लालच देने वाले प्रस्ताव से दूर रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत निकटतम थाने या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।