जमशेदपुर : ब्राउन शुगर बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार,24 पुड़िया बरामद
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ, ब्राउन शुगर, बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और सूरज सिंह को पकड़ लिया, उसके पास से 24 पुड़िया...

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचते हुए एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया । एसपी सिटी कुमार शिवाशीष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना के मुताबिक, एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा था जिसके बाद एसपी सिटी जमशेदपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने सीतारामडेरा के गोलमुरी क्लब रोड से सूरज सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, ब्राउन शुगर का सेवन करने के उपकरण, सिल्वर पेपर और एक स्कूटी बरामद की गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


