2019 के मामले में फरार आरोपी संजय कुमार सिंह गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर की कदमा थाना पुलिस ने 2019 से फरार आरोपी संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई। संजय पर 2019 में मामला दर्ज हुआ था और वह तब से फरार था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

2019 के मामले में फरार आरोपी संजय कुमार सिंह गिरफ्तार

जमशेदपुर। कदमा थाना पुलिस ने वर्ष 2019 से लंबित एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शास्त्रीनगर निर्मल नगर निवासी संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजय कुमार सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए कदमा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पुराने मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।