महानगर इंटक का हुआ विस्तार, सुनील कुमार बने महासचिव

महानगर इंटक का हुआ विस्तार, सुनील कुमार बने महासचिव

संक्षेप:

जमशेदपुर महानगर इंटक की बैठक बिरसानगर कैंप कार्यालय में हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। राजेश सिंह ने सुनील कुमार को महासचिव और संटू कुमार को संयुक्त महासचिव नियुक्त किया।...

Oct 08, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर महानगर इंटक की बैठक बिरसानगर कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में टाटा वायर इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह और उप सभापति श्रीकांत सिंह उपस्थित थे। राजेश सिंह ने सुनील कुमार को महानगर का महासचिव और संटू कुमार को संयुक्त महासचिव मनोनित किया। दोनों नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र पंकज सिंह और श्रीकांत सिंह ने सौंपा। इस अवसर पर रवि शंकर झा, जेपीएन सिंह, उपाध्यक्ष चंदा सिंह राजपूत, देव कुमार, संतोष सिंह, मनीष सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।