नगर निकाय चुनाव में आज 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे नाम
जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज वापस लिए जा सकेंगे। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। वार्ड सदस्यों और प्रमुख पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नाम वापसी के बाद चुनावी चिह्न आवंटित होंगे, 23 फरवरी को मतदान होगा।

जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज वापस लिए जा सकेंगे। अपराह्न तीन बजे तक इसकी अवधि तय की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत मानगो नगर निगम में महापौर और जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं तीनों में वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन हुए हैं। मानगो में महापौर पद के लिए 13, जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए नौ और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किये हैं।
जहां तक वार्ड सदस्यों की बात है, मानगो में 272, जुगसलाई में 92 और चाकुलिया में 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद निकाय वार उम्मीदवारी तय हो जाएगी और कल सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर जाएंगे। 23 फरवरी को मतदान और 27 को मतगणना होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


