जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव कल, जीतने को एक प्रत्याशी की लिट्टी पार्टी आज

Dec 13, 2025 11:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल होगा। तीन उम्मीदवार मुकेश मित्तल, विवेक चौधरी और सुरेश शर्मा लिप्पू चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क और लिट्टी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं।

जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव कल, जीतने को एक प्रत्याशी की लिट्टी पार्टी आज

जमशेदपुर।जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव कल है। इसमें तीन प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुकेश मित्तल, विवेक चौधरी और सुरेश शर्मा लिप्पू शामिल हैं। तीनों प्रत्याशी जीत के लिए तरह-तरह के उपक्रम कर रहे हैं। घर-घर जाकर जनसंपर्क, सोशल मीडिया पर प्रचार तो चल ही रहा है, लिट्टी पार्टी के बहाने भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास हो रहा है। एक प्रत्याशी सुरेश शर्मा लिप्पू ने आज बिष्टूपुर स्थित राजस्थान भवन में लिट्टी पार्टी का आयोजन किया है। उसमें मारवाड़ी समाज के लोगों और खास तौर से मतदाताओं से आने की अपील की गई है। चुनाव कल बिष्टूपुर स्थित माहेश्वरी भवन में होना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।