टाटा स्टील को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को हुआ। इसमें चैतन्य भानु ने प्रबंधन उत्कृष्टता के भविष्य पर चर्चा की। सम्मेलन में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने प्रमुख पुरस्कार जीते।

टाटा स्टील को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें उद्योग जगत के नेता, शिक्षाविद, प्रबंधन पेशेवर और शहरभर के संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष संचालन चैतन्य भानु ने क्षेत्र में प्रबंधन उत्कृष्टता के भविष्य को आकार देने में सहयोगात्मक नेतृत्व, निरंतर सीखने और उद्योग, अकादमिक जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला।वार्षिक सम्मेलन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। कॉर्पोरेट श्रेणी में टाटा स्टील लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ विजेता कॉर्पोरेट, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल को सर्वश्रेष्ठ विजेता कॉर्पोरेट उपविजेता तथा टाटा पावर लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ सहभागी कॉर्पोरेट का पुरस्कार दिया गया।

वहीं, संस्थान श्रेणी में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विजेता संस्थान, अरका जैन विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ सहयोगी संस्थान और श्रीनाथ विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ सहभागी संस्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।