शादी का झांसा देखकर यौन शोषण करने का आरोपी बरी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। लेकिन एडीजे कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते पटमदा के वसुदेव मंडल को बरी कर दिया। आरोपी और युवती की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और युवती ने साकची महिला थाने में मामला दर्ज कराया था।

शादी का झांसा देखकर यौन शोषण करने का आरोपी बरी

जमशेदपुर। परसुडीह की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप से पटमदा का वसुदेव मंडल सोमवार को एडीजे पांच की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। अधिवक्ता प्रमोद सिंह बुंदेला ने बताया कि युवक और युवती में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवती ने यौन शोषण का केस साकची महिला थाने में दर्ज कर दिया लेकिन अदालत में आरोप पत्र के आठ गवाहों के परीक्षण से दोष सिद्ध नहीं होने का लाभ आरोपी को मिला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।