Jamshedpur News: टाटा के लोको पायलट की हत्या
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के आरोपी जितेन्द्र सिंह को मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इस मामले में राजकिशोर सिंह पहले ही जमानत पर रिहा हो चुका है। 26 अप्रैल 2026 की देर रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन टीओपी से कुछ दूर रेलवे लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के आरोपी जितेन्द्र सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को हाईकोर्ट से मंजूर हो गई। मामले में राजकिशोर सिंह पहले से जमानत पर रिहा है। अधिवक्ता आनंद झा ने यह जानकारी दी। मालूम हो कि 26 अप्रैल 2026 की देररात बाइक सवार दो बदमाशों ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान लोको पायलट जीके गौतम इंजन ड्यूटी से उतरकर लॉबी जा रहा था। उसकी पत्नी ने बागबेड़ा थाना में नामजद मामला दर्ज कराया था।

