देशबंधु चितरंजन दास के 100वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे शहर के अधिवक्ता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर। जिला बार संघ के अधिवक्ता देशबंधु चितरंजन दास की 100वीं पुण्यतिथि पर कोलकाता उच्च न्यायालय में 16 जून को कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए जमशेदपुर बार संघ की बैठक हुई, जिसमें कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
जमशेदपुर। जिला बार संघ के सदस्य अधिवक्ता देशबंधु चितरंजन दास के 100वीं पुण्यतिथि पर कोलकाता उच्च न्यायालय में 16 जून को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर बार संघ के लाइब्रेरी हॉल में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संचालन कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप ने की। बैठक में कोलकाता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय रूपम चौधरी के साथ जमशेदपुर के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा परमजीत कुमार श्रीवास्तव आशीष कुमार पात्रा चंदना बनर्जी केशव कुमार सिंह व अन्य ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


