Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Launches Swachhata Hi Seva 2025 Campaign with Special Waste Collection Vehicles
मानगो में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ
जमशेदपुर में 'स्वच्छता ही सेवा 2025' अभियान का शुभारंभ उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष वाहनों को पुष्प कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया और उपस्थित...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 18 Sep 2025 11:28 AM
जमशेदपुर। “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने मंदिरों और पूजा पंडालों से पुष्प कचरा संग्रहण के लिए 2 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों के साथ स्वच्छता शपथ ली। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, राजस्व व स्वच्छता निरीक्षक, कार्यालय कर्मी, हितधारक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




