जुबली पार्क में कबड्डी ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 9 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। शिविर में खिलाड़ियों को रनिंग, फिटनेस, समय प्रबंधन और अनुशासन की जानकारी दी गई। समापन सत्र में कई प्रमुख नेता और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ द्वारा अग्नि स्तंभ (जुबली पार्क) के पास आयोजित 9 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें खिलाड़ियों को रनिंग, फिटनेस, समय प्रबंधन व अनुशासन की जानकारी दी गई। समापन सत्र में भाजपा नेता संजीव सिन्हा, क्रीड़ा भारती के राजीव, झामुमो नेता अजय रजक व उमेंद राम उपस्थित रहे। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजनाथ शर्मा, चंद्रशेखर, प्रमोद कुमार, महेंद्र साहू व सोहन पटेल ने प्रशिक्षण दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


