जनशताब्दी आज भी बड़ाजामदा में होगी रद्द
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को चार घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण बड़ाजामदा में रद्द होगी। इससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। रेलवे अक्सर लेट चलने के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस को रद्द करता है, जिससे यात्रियों में आक्रोश है।

जमशेदपुर। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को चार घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण बड़ाजामदा में रद्द होगी और वहीं से हावड़ा के लिए रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे बड़बिल के दर्जनों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। मालूम हो कि, रेलवे अक्सर जनशताब्दी एक्सप्रेस को लेट चलने के कारण टाटानगर या फिर बड़ाजामदा स्टेशन पर रद्द कर देता है जिससे यात्रियों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिक के एक संगठन बनाकर रेलवे की नीतियों का विरोध भी कर रहे हैं। पूर्व में यात्रियों ने हंगामा भी किया था।
ये भी पढ़ें:हटिया और पुरुलिया की ट्रेन आज रद्द
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


