मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 31 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह
झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्षा प्रभा पाड़िया और जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल का शपथ ग्रहण समारोह 31 मार्च को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह 2026 से 2028 के लिए है और इसमें समाज के कई गणमान्य सदस्य शामिल होंगे।

जमशेदपुर। झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्षा प्रभा पाड़िया और मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल का आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया हैं। यह समारोह मंगलवार 31 मार्च को शाम 5 बजे से साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित होने जा रहा हैं। यह जानकारी महिला मंच की रानी अग्रवाल, मीना अग्रवाल और सुशीला खीरवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर शाखा के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि एक साथ दो-दो नये पदाधिकारियों का सम्मान करेंगे।
समारोह में समाज के कई गणमान्य समेत झारखंड प्रदेश के अन्य जिलों से भी पदाधिकारी शामिल होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


