संध्याकालीन आयोजित किया रक्तदान शिविर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शाम को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 70 युनिट रक्तदान किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में इलाजरत जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था।

संध्याकालीन आयोजित किया रक्तदान शिविर

जमशेदपुर । विश्व रक्तदाता दिवस को अवसर मान शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा संध्याकालीन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर में ही आयोजित किया गया। 4 बजे शाम वेला शुरू हुआ रक्तदान शिविर, शाम ढलते ढलते 70 युनिट रक्तदान के साथ सम्पन्न हो गया। संस्था का उद्देश्य रहा, जिस तरह से हाल के दिनों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कमी आया है, और इसके चलते जमशेदपुर ब्लड सेंटर में भी रक्त की कमी देखा गया। बस इसी सोच के साथ, कि अस्पताल में इलाजरत जरुरतमंदों को समय पर रक्त मिलता रहे, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपने लाल पुनीत को खोया।

रक्तदान का उद्देश्य

मंजू कुमारी ने बेटे के यादों को ताजा रखने का माध्यम रक्तदान शिविर को चुना ताकि रक्तदान के जरिए रक्ताजंली देकर श्रद्धांजलि भी अर्पित हो सके, और एक होनहार लाल के नाम रक्तवीर रक्तदान के जरिए किसी जरूरतमंद के नसों में रक्त प्रवाह कर सकें।इस पावन वेला पर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई हेतु उपस्थित रहे डीएसपी सीआईडी जमशेदपुर सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मानिक मल्लिक, जिला परिषद सदस्य पुर्णिमा मल्लिक। शिविर में सहयोग प्रदान किया जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रक्तदान शिविर कब शुरू हुआ था?
रक्तदान शिविर 4 बजे शाम शुरू हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।