Jamshedpur News: मशीन खराब, एक्स-रे को लेकर फिर बढ़ी परेशानी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक्स-रे मशीन सोमवार को भी नहीं बन पाई, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादा मरीजों के कारण, उन्हें प्राइवेट जगह जाकर पैसे खर्च करके एक्स-रे करवाना पड़ा। अस्पताल में यह सेवा मुफ्त में मिलती थी। छोटे एक्स-रे तो हो रहे हैं, लेकिन बड़े एक्स-रे के लिए मशीन खराब है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक्स-रे मशीन सोमवार को भी नहीं बन सका। ऐसे में सोमवार को मरीजों की परेशानी बढ़ गई। जानकारी हो कि सोमवार को मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है और सबसे अधिक एक्स-रे भी इसी दिन होता है। लेकिन एक्स-रे मशीन खराब होने की कारण मरीज को प्राइवेट में जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है जहां उन्हें जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। जबकि अस्पताल के एक्स-रे मशीन पर उनका मुफ्त में ऐसे हो जाता था। हालांकि छोटे एक्स-रे उसी तरह किए जा रहे हैं। लेकिन सेंसर खराब होने के कारण बढ़े एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं।

