बलबीर कौर, जगदीप सिंह मंटू, सुरेंद्र कौर रेखी को सम्मान

Mar 06, 2026 01:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के स्टेशन रोड गुरुद्वारा में एक भव्य धार्मिक समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जगदीप सिंह मिंटू और सुरेंद्र कौर रेखी को सम्मानित किया गया। मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर को चुनाव से अलग होने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने चुनाव संबंधी जानकारी साझा की।

बलबीर कौर, जगदीप सिंह मंटू,  सुरेंद्र कौर रेखी को सम्मान

जमशेदपुर। स्टेशन रोड गुरुद्वारा मे आयोजित भव्य धार्मिक समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद में चुने गए वार्ड पार्षद जगदीप सिंह मिंटू एवं सुरेंद्र कौर रेखी एवं समाज हित में गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर द्वारा मेयर चुनाव से अपने आप को अलग कर लेने पर उनका आभार व्यक्त किया गया साथ ही उन्हें भी स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने विस्तार से चुनाव संबंधी जानकारी दी और दोनों वार्ड पार्षद को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन हरदीप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, महासचिव कमलजीत सिंह, हरदीप सिंह, छनिया गुरबचन सिंह, बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान राजेंद्र कौर रज्जी कौर एवं उनकी टीम एवं महाराजा रणजीत सिंह सेवादल के सदस्य उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन महासचिव कमलजीत सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।