Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur FC U-18 Dominates with 5-0 Victory over Steel Football Academy
एलीट लीग : जेएफसी ने बोकारो को हराया

एलीट लीग : जेएफसी ने बोकारो को हराया

संक्षेप:

जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम ने एलीट लीग में शानदार शुरुआत की। उन्होंने सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो को 5-0 से हराया। मार्स निंगथौजम ने चार गोल किए, जबकि गोपाल मुंडा ने एक गोल दागा। टीम अब अगले मुकाबले के लिए 13 दिसंबर को वाराणसी जाएगी।

Dec 08, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

एलीट लीग के अपने पहले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम ने शानदार शुरुआत की। रविवार को फ्लैटलेट ग्राउंड में खेले गए मैच में टीम ने सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो को 5-0 से हराया। इस जीत के नायक रहे मार्स निंगथौजम, जिन्होंने चार गोल दागकर मैच का रुख पूरी तरह मेजबान टीम की ओर मोड़ दिया। शुरुआत में सेल बोकारो के फिजिकल और आक्रामक खेल ने जमशेदपुर को रोकने की कोशिश की, लेकिन 30वें मिनट के बाद टीम ने लय पकड़ी। 38वें मिनट में लॉमसांगज़ुआला के बेहतरीन पास पर मार्स ने पहला गोल किया। हाफ टाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में मार्स ने गोलकीपर के ऊपर से गेंद उठाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरे हाफ की शुरुआत जमशेदपुर ने और मजबूती के साथ की। 51वें मिनट में गोपाल मुंडा के शानदार क्रॉस पर मार्स ने अपनी हैट्रिक पूरी की। चार मिनट बाद 55वें मिनट में गोपाल मुंडा ने खुद गोल दागकर बढ़त 4-0 कर दी। टीम का पांचवां गोल 61वें मिनट में आया, जब मार्स ने वन-ऑन-वन स्थिति में अपना चौथा गोल दर्ज किया। जमशेदपुर एफसी की यह जीत पिछले सीजन के रनर-अप प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी को मजबूत करती है। टीम अब अपने अगले मुकाबले के लिए 13 दिसंबर को वाराणसी जाएगी, जहां इंटर काशी से भिड़ेगी।