जेएफसी अंडर-16 ने अल्फा स्पोर्ट्स को 9-2 से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर एफसी की अंडर-16 टीम ने एआईएफएफ जूनियर लीग में अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी को 9-2 से हराकर ग्रुप-जी में शीर्ष स्थान हासिल किया। पहले हाफ में टीम ने 5-0 की बढ़त बनाई, जिसमें सुकलाल जामुदा, किशन सिंह और राजवीर ने गोल किए। दूसरे हाफ में मार्शल ने हैट्रिक पूरी की।

जेएफसी अंडर-16 ने अल्फा स्पोर्ट्स को 9-2 से हराया

जमशेदपुर एफसी की अंडर-16 टीम ने एआईएफएफ जूनियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी को 9-2 से हराकर ग्रुप-जी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर की टीम हावी रही। आठवें मिनट में सुकलाल जामुदा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद किशन सिंह और राजवीर ने गोल कर बढ़त मजबूत की, जबकि इंद्राज ने भी एक गोल दागा। पहले हाफ के अंत तक टीम 5-0 से आगे रही।दूसरे हॉफ में भी टीम का आक्रमण जारी रहा। मार्शल ने 54वें, 60वें और 89वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की, जबकि सुकलाल जामुदा ने भी एक और गोल किया।

इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी अंडर-16 ने पांच मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ 13 अंक हासिल कर लिए हैं। टीम का अगला मुकाबला इंटर काशी से होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।