टाइटल की दौड़ हुई रोमांचक, जमशेदपुर एफसी करेगा मुंबई सिटी की मेजबानी

Apr 09, 2026 12:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर एफसी गुरुवार को मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलेगा। यह मैच टाइटल की दौड़ में महत्वपूर्ण है। जमशेदपुर ने मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ ड्रॉ के बाद आत्मविश्वास बढ़ाया है। मुंबई 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि जमशेदपुर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

टाइटल की दौड़ हुई रोमांचक, जमशेदपुर एफसी करेगा मुंबई सिटी की मेजबानी

जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी गुरुवार शाम 7:30 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लीग लीडर मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगा। यह मुकाबला टाइटल की दौड़ में अहम माना जा रहा है। मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ आखिरी मिनट में ड्रॉ के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। फिलहाल मुंबई 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जमशेदपुर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने कहा कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए तैयार है। वहीं डिफेंडर लेजार सिरकोविक ने कहा कि घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना टीम का लक्ष्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।