Jamshedpur News: जेएफसी रिजर्व्स बनाम आंध्र स्पोर्टिंग यूनियन का मैच कल
Jamshedpur News: जमशेदपुर एफसी की रिजर्व और यूथ टीमें जेएसए फुटबॉल लीग में मैच खेलेंगी। रिजर्व्स आंध्र स्पोर्टिंग से भिड़ेंगे, जिन्हें पिछले मैच में 3-1 से जीत मिली थी। वहीं यूथ टीम काटिन क्लब के खिलाफ खेलेगी, जिन्होंने झारखंड बयार के साथ 1-1 का ड्रा खेला। दोनों टीमें जीतने की कोशिश करेंगी।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी की रिजर्व और यूथ टीमें मंगलवार को जेएसए फुटबॉल लीग में अपने-अपने मैच खेलेंगी। प्रीमियर डिवीजन में जेएफसी रिजर्व्स का मुकाबला आंध्र स्पोर्टिंग यूनियन से होगा। रिजर्व्स ने अपने पिछले मैच में टाटा स्टील को 3-1 से हराया था और अब लगातार दूसरी जीत के साथ लीग में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं जेएफसी यूथ ए डिवीजन में काटिन फुटबॉल क्लब के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यूथ टीम ने पिछले मैच में झारखंड बयार के खिलाफ दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए शानदार संघर्ष किया और 1-1 से ड्रॉ हासिल किया। दोनों टीमें अपनी सकारात्मक लय को बरकरार रखते हुए अगले दौर में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


