जेएफसी ने आईएसएल के लिए 28 सदस्यीय टीम घोषित

Feb 13, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। लगभग एक वर्ष बाद इंडियन सुपर

जेएफसी ने आईएसएल के लिए 28 सदस्यीय टीम घोषित

फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। लगभग एक वर्ष बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की वापसी के साथ जेएफसी ने आगामी सत्र के लिए 28 सदस्यीय सशक्त टीम की घोषणा की है। शील्ड विजेता कोच ओवन कोयल की वापसी से टीम में नया उत्साह है। टीम 15 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मोहम्मडन एससी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोयल ने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने सुपर कप के बाद शानदार रवैया और मेहनत दिखाई है, जिसे अब मैदान पर परिणाम में बदलने का लक्ष्य है। उन्होंने फर्नेस (होम ग्राउंड) को फिर से लीग की सबसे कठिन जगहों में स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

टीम में छह विदेशी खिलाड़ियों के साथ अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों और उभरते युवाओं का संतुलित संयोजन है। गोलकीपिंग विभाग में रवि कुमार के जुड़ने से मजबूती आई है। मिडफ़ील्ड में निकोला स्टोजानोविक, मादिह तलाल और प्रणय हलदर से अहम भूमिका की उम्मीद है, जबकि डिफेंस में स्टीफन एज़े, लज़ार सिरकोविक और प्रतीक चौधरी टीम की रीढ़ होंगे। अटैकिंग यूनिट में मेसी बाउली, सनन मोहम्मद और मनवीर सिंह जैसे खिलाड़ी टीम की गोल करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। नौ घरेलू मैचों के दौरान खचाखच भरे स्टैंड्स के बीच “मेन ऑफ स्टील” नए सत्र में मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;