मतगणना के दौरान एक कर्मचारी हुआ बीमार, सदर अस्पताल में इलाजरत
जमशेदपुर में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान एक कर्मचारी गौरव चौधरी बीमार पड़ गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। गौरव न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं और मतगणना केंद्र में कार्य कर रहे थे। उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है और वे अब स्वस्थ हैं।
जमशेदपुर । स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चल रहे मतगणना में एक कर्मचारी गौरव चौधरी बीमार हो गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरव चौधरी द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में कर्मचारी हैं और मतगणना केंद्र में मानगो क्षेत्र में मतगणना का काम कर रहे थे लेकिन इसी दौरान उन्हें चक्कर आने लगा और असहज महसूस करने लगे इसके बाद वहां उपस्थित प्रशासन के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में उनका ब्लड प्रेशर 124/ 80 था। बताया कि वह एक खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन अचानक इतने कागजों को पलटते -पलटते उन्हें चक्कर आने लगे और वह काम करने की स्थिति में नहीं थे तब जाकर उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में अधिकारियों को बताया और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल गौरव स्वस्थ हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


