Jamshedpur News: सुरक्षा : 300 मजिस्ट्रेट व 2140 पुलिस कर्मी करेंगे मेला की निगरानी
Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में 300 मजिस्ट्रेट और 2,140 जवान तैनात किए गए हैं। उनकी ड्यूटी गुरुवार से 22 अक्तूबर की सुबह तक रहेगी। जिले को 13 सुपर जोन और जमशेदपुर शहर को चार जोन में बांटा गया है। शहर में तीन सहायक नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। विसर्जन के दिन, 21 अक्तूबर को, शराब दुकानें बंद रहेंगी।

Jamshedpur News: जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। इसके तहत जिले में 300 मजिस्ट्रेट और 2140 जवान तैनात किये गये हैं। गुरुवार से इन सभी की ड्यूटी शुरू हो गई है, जो 22 अक्तूबर की सुबह तक रहेगी। इनकी प्रतिनियुक्ति से संबंधित संयुक्त आदेश उपायुक्त राजीव रंजन और सीनियर एसपी एहतेशाम वकारिब ने जारी कर दिये हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूर्वी सिंहभूम जिला को कुल 13 सुपर जोन और जमशेदपुर शहर को चार जोन में विभाजित किया गया है। सभी सुपर जोन में एक-एक वरिष्ठ अधिकारी सुपर जोनल जबकि चारों जोन में कुल 39 अधिकारी दंडाधिकारी के रूप में तैनात किये गये हैं।
सुरक्षा बलों की तैनाती
जहां तक सुरक्षा बलों की बात है, इनमें 165 सशस्त्र हवलदार व 461 सशस्त्र जवान, 1184 लाठीधारी जवान और 145 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके साथ एएसआई, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डीएसपी लगाये गये हैं सो अलग। इन सभी की संख्या करीब 1140 है।
अतिरिक्त पुलिस बल और विधि व्यवस्था
दूसरे जिलों से भी पुलिस के जवान जमशेदपुर आएंगे। रैफ की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। दोनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।
नियंत्रण कक्षों की व्यवस्था
तीन सहायक कंट्रोल बने
साकची थाना में जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा जमशेदपुर शहर में तीन सहायक कंट्रोल रूप बनाये गये हैं। इनमें से एक मानगो चौक, दूसरा स्टेशन गोलचक्कर और तीसरा गोलमुरी थाने में बनाये गये हैं। इन सभी के अलग-अलग मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी प्रभारी बनाये गये हैं।
विसर्जन के दिन शराब दुकानें बंद
21 को बंद रहेंगीं शराब दुकानें
21 अक्तूबर को विसर्जन के दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेंगीं। उपायुक्त ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये हैं।

