कांग्रेस की 104 सदस्यीय जंबो कार्यसमिति घोषित, बनाये गये 10 उपाध्यक्ष, 28 महामंत्री, 63 सचिव

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यसमिति की घोषणा की गई है, जिसमें अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 28 महामंत्री और 63 सचिव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसकी सूचना दी। कार्यकारिणी की अवधि पांच वर्ष होगी, लेकिन इतनी बड़ी समिति के प्रभाव पर सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस की 104 सदस्यीय जंबो कार्यसमिति घोषित, बनाये गये 10 उपाध्यक्ष, 28 महामंत्री, 63 सचिव

जमशेदपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा 10 उपाध्यक्ष, 28 महामंत्री और 63 सचिव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला समिति के विस्तार की घोषणा की है। उन्होंने चार लाइन का एक पत्र बीते 9 अप्रैल को जारी किया है जिसमें बताया गया है कि कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया जाता है। अधिसूचना की तिथि से इसकी अवधि पांच वर्ष होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि इतनी बड़ी कार्यकारिणी इसलिए बनाई गई है ताकि कोई नेता नाराज नहीं हो।

हालांकि इतनी बड़ी कार्यसमिति के हस्र को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।