Jamshedpur News: उपायुक्त से विधि व्यवस्था ड्यूटी में गृह रक्षक बढ़ाने की मांग
Jamshedpur News: जमशेदपुर में गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर विधि व्यवस्था के लिए गृह रक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार के समय से 250 गृह रक्षकों की स्वीकृति गई थी, लेकिन वर्तमान में केवल 238 कार्यरत हैं।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ प्रदेश समिति के तत्वाधान में दिनेश प्रसाद यादव प्रदेश संगठन सचिव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भेंट कर विधि व्यवस्था संधारण नियुक्त होने वाले गृह रक्षको की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया संयुक्त बिहार के समय से ही विधि व्यवस्था ड्यूटी में जिला पुलिस के साथ 250 गृह रक्षको स्वीकृती प्रदान की गई थी। वर्तमान समय में 238 गृहरक्षक जवान विधि व्यवस्था ड्यूटी में हैं तथा थानाा चालक, एसएसपी, उपायुक्त तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं अन्य स्थानों पर विधि व्यवस्था ड्यूटी में कार्यरत है। उपायुक्त से मांग किया गया कि, जमशेदपुर पुलिस जिला में गृह रक्षों की संख्या बढ़ाने की पहल करे।
उपायुक्त से रामेश्वरी कालिंदी, आजाद अंसारी, सतोष कुमार यादव एवं अन्य गृह रक्षक शामिल हुए।


