Jamshedpur News: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जन भर से अधिक घायल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मार्च निकाला था। तिलक पुस्तकालय के सामने विरोध और नोकझोंक के बाद लाठीचल तथा पथराव हुआ। दस से अधिक लोगों के सिर फटने और एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। घटना की शुरुआत और पुलिस कार्रवाई की जानकारी की पुष्टि बाकी है।

Jamshedpur News: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जन भर से अधिक घायल

बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Jamshedpur News:

जमशेदपुर। बिष्टुपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से जी टाउन क्लब मैदान से मार्च निकाला गया था। मार्च करते हुए कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और देखते ही देखते लाठीचल तथा पत्थरबाजी शुरू हो गई।पथराव में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष समेत 10 से अधिक लोगों के सिर फटने की सूचना है। घटना में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। अचानक हुई भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन का उद्देश्य जेएनयू से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले में मणिपुर से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग करना था। प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को सुबह 11:30 बजे जी टाउन क्लब मैदान में एकत्र होना था।घटना की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और पथराव किस ओर से शुरू हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों की स्थिति और मामले में पुलिस की कार्रवाई से संबंधित जानकारी की पुष्टि होनी बाकी है। मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च क्यों निकाला था?−
मार्च कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर निकाला गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जन भर से अधिक घायल