Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Celebrates 78th Army Day with Honoring Soldiers and Families
प्रीतम पार्क में मना 78वां थल सेना दिवस

प्रीतम पार्क में मना 78वां थल सेना दिवस

संक्षेप:

जमशेदपुर: पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम ने प्रीतम पार्क में धूमधाम से 78वीं थल सेना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सैनि

Jan 19, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने प्रीतम पार्क में 78वां थल सेना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रुप कैप्टन ओपी सिंह एवं 220 यूनिट कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में नायाब सूबेदार प्रदीप सेन, नायाब सूबेदार सुभाष दास, हवलदार चंदन कुमार, नायक विनोद कुमार यादव तथा नायक नागेंद्र सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम हवलदार रमेश सिंह, हवलदार बलजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, विजय शंकर पांडेय, सचिव दिनेश सिंह तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अतिथियों के साथ थल सैनिकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर भारतीय सेना की मजबूती, तरक्की और खुशहाली की कामना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी उपस्थित अतिथियों एवं थल सैनिकों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दिवंगत युद्धवीरों के परिवार का सम्मान भी किया गया। संचालन सुशील कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में 300 लोग शामिल थे।