Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Campaign Against Witchcraft Violence Raising Awareness on Social Issues
डायन प्रथा को खत्म करने के लिए परमात्मा के प्रति भक्ति को जगाना  होगा

डायन प्रथा को खत्म करने के लिए परमात्मा के प्रति भक्ति को जगाना होगा

संक्षेप:

जमशेदपुर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में पिछले 25 वर्षों में डायन के नाम पर महिलाओं की हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। सुनील आनंद के अनुसार, सरकार की उदासीनता के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है।

Dec 07, 2025 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के ओर से जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच डायन प्रथा और नहीं और नहीं ...विषय को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुनील आनंद ने बताया कि झारखंड अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। 25 वर्ष में झारखंड की सामाजिक दुर्दशा है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक महीने में डायन के नाम पर एक महिला की हत्या तो जरूर होती है। कारण, समाज में अभी तक जागरूकता के प्रति सरकार उदासीन है। चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी की सरकार हो। अभी तक सृष्टि पर ऐसा कोई भी मंत्र नहीं, जिससे मनुष्य को क्षति पहुंचायी जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी तक पृथ्वी पर मनुष्य को मारने या परेशान करने वाला का कोई तंत्र मंत्र नहीं।