मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने कीड़ा भारती खेल महोत्सव में रचा इतिहास

Dec 22, 2025 01:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में 'खेल महोत्सव बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025' में मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के 11 बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। सभी ने अपने वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते। इस आयोजन का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन प्रशिक्षण और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन को जाता है।

मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने कीड़ा भारती खेल महोत्सव में रचा इतिहास

जमशेदपुर। कीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा एग्रिको ग्राउंड में आयोजित 'खेल महोत्सव बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025' में मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के 11 बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक खास उपलब्धि प्राप्त की। सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। कीड़ा भारती का यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ। पदक विजेताओं की सूची स्वर्ण पदक 1· मानषी सरदार (46-49 kg वर्ग) 2 · रागिनी कुमारी सरदार (49-52 kg वर्ग) 3 · रोशनी कुमारी सरदार (54-60 kg वर्ग) रजत पदक 4 · दीपिका सोय (26-28 kg वर्ग) 5 · सनाया मुखी (40-42 kg वर्ग) 6 · राहुल कर्मकार (43-46 kg वर्ग) 7 · प्रिंस लामा (54 kg वर्ग) कांस्य पदक 8· पियूष शुक्ला (52-55 kg वर्ग) 9· सुदीप कुमार महतो (56 kg वर्ग) 10· करम मछुआ (34 kg वर्ग) 11 · तृप्ति कर्मकार (26-28 kg वर्ग) इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन प्रशिक्षण और उनके मार्गदर्शकों को जाता है।

मुख्य कोच विवेक दास के मार्गदर्शन में केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हाल ही में पूर्वी सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा कोच विवेक दास को सम्मानित भी किया गया है। इस सफलता में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज लक्ष्मी पाड़िया, कोच विजय सोय, कोच रवि दीप सिंह, कोच देवेंद्र महतो तथा पूर्व मुक्केबाज रवि सोय प्रिंसी आशा सिंह के मार्गदर्शन और समर्पण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी खिलाड़ी इन अनुभवी कोचों की देखरेख में निरंतर अभ्यासरत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;