ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरJamshedpur, BJM, all committee, dissolved, district president, nominated, Subodh Srivastava

Jamshedpur, BJM, all committee, dissolved, district president, nominated, Subodh Srivastava

भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भाजमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विधायक सरयू राय के औद्योगिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।...

1/ 2भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भाजमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विधायक सरयू राय के औद्योगिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।...
भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भाजमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विधायक सरयू राय के औद्योगिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।...
2/ 2भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भाजमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विधायक सरयू राय के औद्योगिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 28 Nov 2020 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भाजमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विधायक सरयू राय के औद्योगिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसके साथ ही तिवारी ने वर्तमान प्रदेश, कोल्हान, जिला स्तर, जमशेदपुर महानगर की कमेटी के साथ ही मंडल स्तर की सभी कमेटी एवं मोर्चा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। तिवारी ने शुक्रवार को साकची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब नए सिरे से जमशेदपुर महनगर की सभी कमेटियों का गठन नए जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने सुबोध श्रीवास्तव को 31 दिसंबर तक जमशेदपुर महानगर की कमेटी का गठन करने को कहा है। नए जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण के बाद कहा कि जमशेदपुर महानगर की जनता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता की आशा को पूरा करने में भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता सरयू राय एवं केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर मोर्चा के नेता रामनारायण शर्मा, संजीव आचार्या, मुकुल मिश्रा, ब्यूटी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें