Jamshedpur News: छोटे बच्चों की स्कूल अवधि घटाने की मांग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में जन सत्याग्रह संस्था ने मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपा जिसमें नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए स्कूल की अवधि को अधिकतम तीन से चार घंटे निर्धारित करने की मांग की गई। अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि लंबे समय तक स्कूल में रहने से बच्चों में थकान, चिड़चिड़ापन और खेलकूद के लिए समय की कमी हो रही है।

Jamshedpur News: छोटे बच्चों की स्कूल अवधि घटाने की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों की लंबी स्कूल अवधि को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि शहर के अधिकांश निजी स्कूलों में तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए पांच से छह घंटे की समय-सारिणी रखी गई है। इससे बच्चों में शारीरिक व मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन, नींद की कमी और खेलकूद के लिए समय नहीं मिलने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। संस्था ने मांग की कि नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए स्कूल अवधि अधिकतम तीन से चार घंटे निर्धारित की जाए।

साथ ही स्कूलों को बाल-अनुकूल और तनावमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: छोटे बच्चों की स्कूल अवधि घटाने की मांग