Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Adarsh Nagar Society Election Postponed Due to Objection

आदर्श नगर सोसाइटी का चुनाव ठंडे बस्ते में

जमशेदपुर की आदर्श नगर सोसाइटी का चुनाव 28 जनवरी को होना था, लेकिन एक पक्ष की आपत्ति के कारण इसे एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया। जिला प्रशासन विधि विभाग से मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है। चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 13 March 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
आदर्श नगर सोसाइटी का चुनाव ठंडे बस्ते में

जमशेदपुर। आदर्श नगर सोसाइटी की आम सभा सह चुनाव ठंडे बस्ते में चला गया है। बीते 28 जनवरी को यह चुनाव होने वाला था। हालांकि एक पक्ष की आपत्ति के बाद जिला प्रशासन ने विधि विभाग से मार्गदर्शन लेने को चुनाव को एक दिन पहले स्थगित कर दिया था। धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि अभी तक मार्गदर्शन नहीं आया है। । उन्होंने बताया कि मार्गदर्शन प्राप्त होते ही आम सभा सह चुनाव की नई तिथि जारी कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। इस आम सभा का संचालन करने की जिम्मेदारी धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार को सौंपी गई थी। इसका आयोजन सोसाइटी के फेज वन, टू, थ्री स्थित आदर्श कल्चरल मैदान में किया जाना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें