मारपीट के दो आरोपी कोर्ट से साक्ष्य के अभाव में बरी
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में मानगो उलीडीह के डिमना चौक पर शिव शाह से मारपीट के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ विक्की सरदार और साहिब सिंह को साक्ष्य के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया। 2016 में पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में पक्ष रखा।

जमशेदपुर। मानगो उलीडीह के डिमना चौक पर शिव शाह से मारपीट करने के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ विक्की सरदार और साहिब सिंह सोमवार को साक्ष्य के अभाव में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से बरी हो गए। बचाव पक्ष से अधिवक्ता विद्या सिंह ने अदालत में पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि 2016 में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपकी रंजिश में रड से मारकर जख्मी करने का मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी पूर्व से अदालत से जमानत पर थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


