ट्रेंडिंग न्यूज़

जमशेदपुर।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के फ्रंटलाइन कर्मचारियों और सुरक्षा जवानों को जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड...

जमशेदपुर।
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 16 Feb 2021 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के फ्रंटलाइन कर्मचारियों और सुरक्षा जवानों को जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन) के प्रति रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा जागरूक किया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय से मंगलवार को यह आदेश आया है। बुधवार और गुरुवार को स्टेशन सभागार में जीआरपी, आरपीएफ, एसएम, टिकट निरीक्षक, वाणिज्य उपाधीक्षक के अलावा अन्य विभागों के प्लेटफार्म एवं ट्रेन ड्यूटी सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बाल सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। स्टेशन पर परिजनों से बिछड़े बच्चों को कैसे संभालना या उसकी काउंसिलिंग कैसे करनी है, बच्चा अपने परिजनों की जानकारी सहजता से दे सके, इसकी जानकारी दी जाएगी। ताकि जीआरपी, आरपीएफ और टिकट निरीक्षकों की जांच व सुरक्षा ड्यूटी प्रभावित न हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें