Jamshedpur News: धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के धतकीडीह मुखी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें अन्नी अमृता ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने नृत्य कर देशभक्ति का संदेश दिया। सुरेश मुखी की पत्नी सुनीता मुखी ने मंदिर के पास दूसरी कार्यक्रम का आयोजन किया, जहाँ शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।

धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Jamshedpur News: जमशेदपुर। धतकीडीह मुखी बस्ती में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ सत्यवान मुखी के नेतृत्व में उनकी गली में हुआ, जहाँ वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने बतौर अतिथि उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। सभी ने एक स्वर में 'वंदे मातरम' एवं 'जन गण मन' गाया। बच्चों व बड़ों के बीच टॉफियाँ वितरित की गईं। बच्चों ने 'देश रंगीला' गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। अन्नी अमृता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। सत्यवान मुखी की पत्नी स्वित्सा मुखी ने अन्नी अमृता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।दूसरा

कार्यक्रम दिवंगत मुखिया सुरेश मुखी की पत्नी सुनीता मुखी के नेतृत्व में मंदिर के पास हुआ, जहाँ ध्वजारोहण कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। लोगों ने सुरेश मुखी को श्रद्धांजलि दी। आयोजन में अमृत मुखी, सन्नी मुखी, श्रवण मुखी, पूनम मुखी सहित कई लोगों की भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस