ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारियां शुरू

जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारियां शुरू

जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक लाइब्रेरी सभागार में हुई। बैठक में आठ को-आर्डिनेटर तय किए गए हैं। उनका नाम...

जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारियां शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 06 Feb 2020 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक लाइब्रेरी सभागार में हुई। बैठक में आठ को-आर्डिनेटर तय किए गए हैं। उनका नाम अधिवक्ता सतीश बर्नवाल, विमल कुमार पांडेय, दिनेश कुमार पांडेय, डॉ. एमबी सुब्रमण्यम, बी कामेश्वरी उमा, आरएन उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश सिन्हा, दीपक कुमार सिंह हैं। इसके अलावा 20 सदस्यों का भी चयन किया गया है, जो शांतिपूर्ण चुनाव कराने में भूमिका अदा करेंगे। चुनाव के तीन पर्यवेक्षक अधिवक्ता दीनानाथ प्रसाद, नर हरी आचार्य व सुरेश चंद्र चौधरी हैं। मतदान बार एसोसिएशन भवन के पहले तल में होगा। यहां तीन अलग-अलग रंगों की मतपेटी रहेगी। एक में एक पद के लिए, दूसरे में दो पद और तीसरे में कार्यकारिणी सदस्यों के मतपत्र डाले जायेंगे। मतपत्र उसी रंग के होंगे, जिस रंग की मतपेटी होगी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। निष्पक्षता के लिए बार भवन में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसके लिए 1375 मतदाता वोट डालेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें