ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमहापुरुषों के नाम पर एक कतरा खून बहाना भी शर्मनाक : कमलमुनि

महापुरुषों के नाम पर एक कतरा खून बहाना भी शर्मनाक : कमलमुनि

महापुरुषों के नाम पर एक कतरा खून भी बहाना शर्मनाक है, क्योंकि उन्होंने नफरत नहीं बल्कि सद्भाव, प्रेम का संदेश दिया है। विश्व के सभी महापुरुष सूर्य के समान हैं। जिस प्रकार सूर्य बिना भेद-भाव प्राणी...

महापुरुषों के नाम पर एक कतरा खून बहाना भी शर्मनाक : कमलमुनि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 18 Apr 2018 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

महापुरुषों के नाम पर एक कतरा खून भी बहाना शर्मनाक है, क्योंकि उन्होंने नफरत नहीं बल्कि सद्भाव, प्रेम का संदेश दिया है। विश्व के सभी महापुरुष सूर्य के समान हैं। जिस प्रकार सूर्य बिना भेद-भाव प्राणी मात्र को प्रकाशित करता है। वैसे ही प्राणी मात्र का उत्थान हो यह भावना मन में रखने वाला महापुरुष की श्रेणी में आता है।

राष्ट्रसंत श्री कमलमुनि कमलेश ने मंगलवार को बिष्टूपुर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे सूर्य के प्रकाश का सभी का समान अधिकार है, वैसे ही महापुरुष किसी की बपौती या पैत्रिक संपत्ति नहीं हैं। वह सभी के हैं और सब उनके लिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें