ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की जांच

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की जांच

जमशेदपुर।सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद गुरुवार को एमजीएम अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। यहां कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा...

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 02 Apr 2020 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद गुरुवार को एमजीएम अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। यहां कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल स्थित कोरोना जांच केंद्र के कर्मचारियों से मरीजों की संख्या की जानकारी ली। सिविल सर्जन और एमजीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने आइसोलेशन वार्ड के मुद्दे पर बैठक भी की। इसके बाद अधीक्षक ने विशेष ओपीडी का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि, एमजीएम, टीएमएच व टाटा मोटर्स कंपनी के अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड की जांच हो रही है। टीएमएच व टाटा मोटर्स अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाने की योजना है। इससे अन्य अस्पतालों और क्वारेंटाइन होम की व्यवस्था पर नजर है। सिविल सर्जन के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सिर्फ लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कर सतर्क रहने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें