ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआशीष डे हत्याकांड में आईओ ने दी अखिलेश के खिलाफ गवाही

आशीष डे हत्याकांड में आईओ ने दी अखिलेश के खिलाफ गवाही

साकची के चर्चित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में अनुसंधानकर्ता साकची के पूर्व थानेदार सह वर्तमान सीसीआर डीएसपी ( धनबाद ) जगदीश प्रसाद ने गुरुवार को गवाही...

आशीष डे हत्याकांड में आईओ ने दी अखिलेश के खिलाफ गवाही
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Jan 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची के चर्चित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में अनुसंधानकर्ता साकची के पूर्व थानेदार सह वर्तमान सीसीआर डीएसपी ( धनबाद ) जगदीश प्रसाद ने गुरुवार को गवाही दी।

उन्होंने बयान में बताया कि 9 अप्रैल 2008 को वे साकची के पूर्व थानेदार सुरेन्द्र प्रसाद सिंह से मामले की जांच का भार ग्रहण किया था। उन्होंने गवाहों का बयान दर्ज किया था। गवाही में यह सामने आया कि सिटी इन होटल के मालिक विनोद सिंह का संबंध रामा सिंह के साथ था। रामा सिंह और उनके शूटरों के दम पर विनोद सिंह ने बड़ा ठेका लेकर काफी रुपये कमाए। सिटी इन जैसा होटल भी बनाया था। विनोद सिंह साकची में एक बड़ा भू-भाग को लेने वाला था। आशीष डे जमीन लेने में बाधक बने थे, क्योंकि साकची में अधिकतर जमीन बंगाली समाज के लोगों के कब्जे में थी। उन्होंने बताया कि आशीष की हत्या विनोद सिंह के गुरु रामा सिंह और अखिलेश व अमलेश के सहयोग से हुआ। इन दिनों आशीष डे का उठना-बैठना साकची के स्मिता होटल में था, जहां अखिलेश के गुर्गे सोनू सिंह, विवेक पांडे, रंजन सिंह ने आशीष डे का गतिविधियों पर नजर रखते थे। उन्होंने बताया कि आशीष की हत्या के पूर्व रामा सिंह जमशेदपुर तीन बार आए थे और एक रसूख वाले व्यक्ति के घर पर ठहरे थे। जगदीश प्रसाद के बयान के अनुसार, उन्होंने एमएमजी के शिवजी राय और राकेश कुमार सिंह से भी पूछताछ की थी। उसने बताया था कि आशीष डे से रंगदारी मांगी थी, जिसके लिए चिट्‌ठी भी दी गई थी। लेकिन आशीष डे ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था। आशीष डे के अपहरण की बात हुई थी, पर संगठन ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके बाद आशीष को चिट्‌ठी नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में विनोद सिंह, शूटर जितेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू डॉन और अमलेश सिंह का ब्रेन मैपिंग और नारको टेस्ट भी हुआ था।

आशीष डे की हत्या साकची में 2 नवंबर 2007 में गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में आशीष डे के कर्मचारी तापस पाल के बयान पर साकची थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले से अखिलेश सिंह फरार था। कोर्ट ने इससे पहले मामले के अन्य आरोपी सिटी इन होटल के मालिक विनोद सिंह, अमलेश सिंह और पप्पू डॉन उर्फ जितेन्द्र सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। मामले से विनोद सिंह समेत अन्य अपील बेल में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें