रेलवे वाशिंग लाइन में तकनीशियन के हाई टेंशन की चपेट में आने की होगी जांच
टाटा नगर वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी मरम्मत के दौरान एक तकनीशियन हाई टेंशन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। जांच में दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। तकनीशियन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और रेलवे इंजीनियर एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

टाटा नगर वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी मरम्मत के दौरान हाई टेंशन की चपेट में आकर तकनीशियन के जख्मी होने के मामले की जांच होगी। चक्रधरपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने बताया कि जांच में दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। रेल अधिकारी के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारियों की लापरवाही से यह घटना हुई है, क्योंकि हाई टेंशन में करंट सप्लाई बंद किए बगैर काम कराया जा रहा था।
घटना का विवरण
मालूम हो कि, शनिवार देर रात एजेंसी का तकनीशियन परसुडीह के सरजामदा निवासी आशीष माझी वंदे भारत एक्सप्रेस में मरम्मत कार्य के दौरान हाई टेंशन की चपेट में आकर झुलस गया था। एजेंसी के कर्मचारी आननफानन में उसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले गए। वहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, पर एजेंसी ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया है। रविवार देर शाम तक तकनीशियन की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
रेलकर्मियों की भूमिका की भी जांच जरूरी
वाशिंग लाइन में हाई टेंशन शटडाउन नहीं होने के कारण हादसा हुआ है। इससे हाई टेंशन विभाग के कर्मचारी एवं सुपरवाइजर की भूमिका भी जांच के घेरे में है। घटना के बाद दावा किया जा रहा है कि रेलवे इंजीनियर हाई टेंशन में करंट सप्लाई को बंद करने गए थे। इससे पूर्व एजेंसी का कर्मचारी मरम्मत करते हुए हाई टेंशन की चपेट में आ चुका था। रेलवे द्वारा घटना की जानकारी रेल पुलिस को नहीं दी गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


