Jamshedpur News: सब्बे से भी बात करती थी राहुल की प्रेमिका, प्रवीर की तलाश

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: मानगो के राहुल कुमार उर्फ राहुल बच्चा की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में यह सामने आया है कि राहुल की प्रेमिका की बातचीत मुख्य आरोपी साहेब सिंह से होती थी। विवाद के चलते राहुल की हत्या की संभावना पर पुलिस नजर रखे हुए है और दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Jamshedpur News: सब्बे से भी बात करती थी राहुल की प्रेमिका, प्रवीर की तलाश

Jamshedpur News: मानगो के चर्चित राहुल कुमार उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान पुलिस ने राहुल की प्रेमिका से पूछताछ की है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बातचीत राहुल के साथ-साथ मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे से भी होती थी। पुलिस का मानना है कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और अंततः राहुल की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि आरोपी को संदेह था कि राहुल उसके बारे में लड़की के सामने गलत बातें करता है। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए सभी बयान और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को अब दूसरे गिरोह के सदस्य प्रवीर की भी तलाश है। पुलिस को आशंका है कि राहुल की हत्या के बाद प्रतिशोध की भावना से वह किसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। इसी संभावना को देखते हुए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही दोनों गुट से जुड़े युवकों की गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की जवाबी हिंसा रोकना प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और दोनों गिरोह से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच पूरी होने के बाद वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।