रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में वॉलिंटियरों ने रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक और पर्चे वितरण के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचने के लिए रेलवे नियमों की जानकारी दी गई।

रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में वॉलिंटियरों ने मंगलवार को तीन स्थानों पर रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। सिविल डिफेंस टीम ने लोगों को बताया कि रेलवे क्रॉसिंग को अनधिकृत रूप से पार करना दुर्घटना को आमंत्रित करना है। जागरूकता अभियान के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और पर्चे भी वितरित किए गए। अभियान में कल्याण साहू, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू समेत सिविल डिफेंस के कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।